संभागीय आयुक्त ने पीएचसी एवं आयुर्वेद चिकित्सालय तसीमो का किया निरीक्षण
1 min readधौलपुर राजस्थान।
संभागीय आयुक्त ने पीएचसी एवं आयुर्वेद चिकित्सालय तसीमो का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
धौलपुर,
संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठौतिया शुक्रवार को धौलपुर दौरे पर रही इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुर्वेद चिकित्सालय तसीमो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा भंडार, वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय पीएचसी के उपस्थित स्टाफ द्वारा विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराते हुए पृथक ट्रांसफार्मर की आवश्यकता बताई गई। संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके उपरांत संभागीय आयुक्त ने आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आयुर्वेद औषधी गुणकारी एवं उपचार में महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक किया जाना सुनिश्चित करें।
ब्यूरो विजय शर्मा

