February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे लाइन पार करते समय हादसा,वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

1 min read
Spread the love

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रुदौली में शौच के लिए रेलवे लाइन पार करते समय हादसा

अयोध्या

जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में गौहना गांव के पास एक तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई यह घटना आज सुबह करीब 9:00 बजे हुई जब युवक सोच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था
निवासी तेज प्रकाश गौरी पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल कोरी के रूप में हुई है वह अयोध्या से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया घटना की सूचना ट्रेन चालक ने रुदौली स्टेशन मास्टर को दी स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसएचओ क्राइम रुदौली सत्रोहन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तेज प्रकाश की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की तेज प्रकाश रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया ग्रामीणों के अनुसार तेज प्रकाश दो भाई थे उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अविवाहित थे घटना के बाद परिवार में कोहराम बचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *