February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एनसीडी स्क्रीनिंग व आयुष्मान योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं :-डॉ. धर्मसिंह मीणा

1 min read
Spread the love

एनसीडी स्क्रीनिंग व आयुष्मान योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डॉ. धर्मसिंह मीणा
चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
धौलपुर,

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने हेतु जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनसीडी कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने कहा कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की नियमित स्क्रीनिंग, हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज रोगियों की पहचान तथा उनका सतत फॉलोअप प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित रोगियों का समयबद्ध उपचार एवं दवा उपलब्धता में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों का अधिक से अधिक पंजीयन, ई-कार्ड निर्माण तथा समय पर उपचार स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।
बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा ने अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले को स्वास्थ्य संकेतकों में अग्रणी बनाने का प्रयास करें। बैठक के दौरान डीपीओ डॉ. महेंद्र सांखला एवं डीपीसी आयुष्मान डॉ. मोहन पुजारी, दीपक कुमार शर्मा सहित सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *