February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा कार्यालय पर बाजी शहनाई,कन्यादान का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता :- राजबीर सिंह राजावत

1 min read
Spread the love

धौलपुर

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को धौलपुर के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने एक अनूठी पहल कर सुरक्षा कर्मी की बेटी की शादी धूमधाम से कर विदा कराई, जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर सेवारत सुरक्षा कर्मी बहादुर सिंह लोधा की बेटी के विवाह की रस्म परंपरा अनुसार सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने निभाई, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता कन्या दान करने वाला सौभाग्यशाली होता है जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के प्रयास से सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग कर वर वधू को आशीर्वाद दिया एवं बर बधू के वैवाहिक जीवन में काम आने वाली दैनिक वस्तुएं सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से सहयोग कर दी और कोई कमी नहीं छोड़ी है, राजावत ने कहा कि मैं भाजपा परिवार को में बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं सभी ने अपनी बेटी समझ कर यथा योग सहयोग दिया है, लड़की के पिता बहादुर सिंह ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली बेटी का पिता हूं, बेटी के विवाह में गरीबी का कोई एहसास नहीं हुआ धौलपुर जिले के सभी पदाधिकारी एवं सम्माननीय कार्यकर्ताओ ने बेटी के विवाह में रंग भर दिया, मैं और मेरा परिवार भाजपा परिवार का आभारी रहेगा विवाह समारोह में धौलपुर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
सभी लोगों ने बारातियों के साथ भोजन ग्रहण कियाl

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *