नव भारतीय किसान संगठन के नेता रामजन्म वर्मा बने जिला प्रभारी
1 min readमिल्कीपुर

अयोध्या में नव भारतीय किसान संगठन (अराजनैतिक) का विस्तार किया गया है। शुक्रवार देर शाम 7 बजे विकासखंड मिल्कीपुर के पटखौली बाजार स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर डॉ. रामजनम वर्मा को अयोध्या जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश प्रभारी शिव शंकर मिश्र ने उन्हें मनोनयन का प्रमाण पत्र सौंपा।
प्रदेश प्रभारी शिव शंकर मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला शुक्ला के निर्देशानुसार डॉ. रामजनम वर्मा को जिला प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया है। डॉ. वर्मा थाना पूराकलंदर के सुक्खा का पुरवा इटौरा गांव के निवासी हैं। उनके मनोनयन से संगठन की जिला इकाई को मजबूती मिलेगी, क्योंकि वह इससे पहले किसान यूनियन टिकैत ग्रुप से जुड़े थे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. रामजनम वर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मला शुक्ला के नेतृत्व में नव भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा और जिला प्रवक्ता रंजन दुबे सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
