गायत्री पब्लिक स्कूल में शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को उपहार भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, सफलता और सौभाग्य की कामनाओं के साथ गुडलक पार्टी आयोजित की गयी। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि ये पार्टी केवल परीक्षा के लिये नहीं है बल्कि उस मेहनत के लिये है जो आपने पूरे साल की है। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि परीक्षा आपकी काबिलियत नहीं अपितु आपकी तैयारी को परखती है। परीक्षा के डर को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए बल्कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपना बेस्ट दीजिये। किरन यादव ने अपनी रचना के माध्यम से बताया कि शांत दिमाग सबसे बड़ा हथियार है और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी पूरे सत्र के अनुभव को एक दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभा शंकर शुक्ल, राम सूरत तिवारी और सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को उपहार भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
