तहसील में एडीएम प्रशासन का औचक निरीक्षण, कमियों पर दिए निर्देश
1 min readमिल्कीपुर तहसील में एडीएम प्रशासन का औचक निरीक्षण, कमियों पर दिए निर्देश
मिल्कीपुर
अयोध्या
शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे तहसील मिल्कीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमीन संग्रहालय, कोर्ट कार्यालय, सभागार, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडीएम ने लेखपालों की सेवा पुस्तिकाओं की जांच करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति भी परखी। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की। वहीं अमीन संग्रहालय में साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा व स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयीन व्यवस्था पारदर्शी, सुव्यवस्थित व जनहितैषी बनाए रखने तथा कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण से तहसील परिसर में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, प्रभारी तहसीलदार लखन सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राव सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
दिनेश कुमार

