अपराधियों पर प्रहार तो वही स्थानीय बैंक प्रबंधकों और व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा
1 min readदेहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार एक तरफ अपराधियों पर प्रहार तो वही स्थानीय बैंक प्रबंधकों और व्यापारियों के साथ एक आवश्यक मीटिंग कर सुरक्षा का दिला रहें भरोसा
हापुड़।

जनपद के थाना हापुड़ देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय बैंक प्रबंधकों और व्यापारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस चर्चा में वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैंक प्रबंधकों से कहा गया कि वे अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और सुरक्षा गार्ड तैनात करें।व्यापारियों को नकद लेनदेन में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत करने की सलाह दी गई।थानाप्रभारी ने कहा कि बैंक परिसरों के आसपास पुलिस गश्त तेज की जाएगी ताकि घटनाओं को रोका जा सके। यह बैठक इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा के लिए बुलाई गई थी। यही नही नीरज कुमार ने कहा की साइबर फ्रॉड (जैसे यूपीआई ठगी, बैंक फ्रॉड) की शिकायत के लिए 1930 पर तुरंत कॉल करें और अनजान लिंक से बचें, अपना पिन (PIN), ओटीपी (OTP), या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें वसोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले प्रोफाइल की जांच करें और फर्जी प्रोफाइल की रिपोर्ट करें वे हापुड़ देहात थानाप्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अपराधी ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों को डराकर पैसे ऐंठ रहे हैं, ऐसी स्थिति में डरें नहीं और तुरंत शिकायत करें।
हापुड़ देहात थानाप्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने अपना सीयूजी नम्बर देकर सभी को कहा कि कोई भी परेशानी हो तो तुरंत हमसे संपर्क करें।
