February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनन अधिकारी की कुर्सी पड़ी खाली,खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

1 min read
Spread the love

अयोध्या

सरयू मां की छाती पर चल रहा नंबर वन का खेल


अयोध्या विधानसभा के रुदौली और सोहावल सहित नदी से सटे क्षेत्रों में इन दिनों खनन माफियाओं का खुला तांडव चल रहा है। पिछले दो हफ्तों से खनन विभाग के जिम्मेदारों की कुर्सियां खाली हैं पुराने अधिकारी मुख्यालय संबद्ध हो चुके हैं और नए इंस्पेक्टर या अधिकारी की तैनाती अब तक नहीं हुई है। इस प्रशासनिक शून्यता का फायदा उठाकर माफिया सरयू मां की छाती को जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से छल्लनी कर रहे हैं। डंपर और ट्रॉलियां सड़कों पर मदमस्त होकर दौड़ रही हैं मानो उन्हें रोकने वाला कोई बचा ही नहीं है।सिस्टम का काला सच यह है कि स्थानीय कोतवाल और चौकियां यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि कार्रवाई करना खनन विभाग का काम है, उनकी जिम्मेदारी तभी शुरू होगी जब विभाग मदद मांगेगा। इसी फुटबॉल खेल और पट्टा धारकों द्वारा मानकों को मरोड़ने की वजह से सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी और राजस्व को करोड़ों का चूना लग रहा है। नियमानुसार खनिज परिहार नियमावली और पर्यावरणीय मानकों का पालन अनिवार्य है लेकिन यहाँ तो आस्था और नियम दोनों को रेत में दफन किया जा रहा है। अगर जल्द मुख्यालय ने किसी कड़क अधिकारी को जिम्मेदारी नहीं सौंपी तो माफियाओं की यह ‘दिवाली’ सरयू मां और सरकारी खजाने को कंगाल कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *