घर से लापता 11 वर्षीय बालक का खेल में मिला शव, जांच मे जूटी पुलिस
1 min readचार दिन पूर्व घर से लापता हुए 11 वर्षीय बालक का शव खेत से बरामद पुलिस मौके पर
बांदा

बांदा में तीन दिन पहले घर से लापता हुए एक 11 वर्षीय बालक का शव खेत में पड़ा हुआ बरामद हुआ है घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी शुरू कर दी है।
बता दें कि घटना बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल की है। जहां पर 11 वर्षीय सत्यवीर नाम के बालक का शव खेत से बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि विगत 2 फरवरी को घर से घूमने के लिए बाहर निकला 11 वर्षीय सत्यवीर अचानक से लापता हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास पड़ोस में उसकी जानकारी ली। रिश्तेदारियों में जानकारी ली पता नहीं चलने पर पिता राकेश वर्मा और मां कमलेश वर्मा ने पहले चौकी मुरवल में और फिर कोतवाली बबेरू में बेटे की तलाश के लिए तहरीर दी।
लेकिन पुलिस 4 दिनों तक कुछ भी जानकारी नहीं कर पाई । आज शनिवार सुबह 7:00 सत्यवीर का शव खेत पर पड़ा हुआ देखने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची है। मृतक बच्चे की पहचान सत्यवीर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंच कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो
बताया जा रहा है कि मृतक सतवीर अपने घर में सबसे छोटा था मृतक सत्यवीर के दो बड़े भाई व चार बहने हैं।
