February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फैजाबाद इलेवन ने जीता बीबीपीएल सीजन 3 का खिताब

1 min read
Spread the love

धुआंधार 66 रन बनाने वाले मो हसन बने मैन ऑफ द मैच 

मिल्कीपुर अयोध्या

ग्राम पंचायत अरमारुपीपुर में शनिवार को बीबीपीएल सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में फैजाबाद इलेवन ने सरियावा को 91 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फैजाबाद इलेवन ने कप्तान मोहम्मद हसन की शानदार 66 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मो हसन ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए।
कप्तान सुशील तिवारी के नेतृत्व में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरियांवा की पूरी टीम 9.1 ओवर में ही 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में फैजाबाद के सोहेल और अमन ने धारदार गेंदबाजी किया। बल्लेबाज मो हसन को मैन ऑफ द मैच के साथ साथ मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इससे पहले मैच में अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान धर्मचंद मौर्य ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है, उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में जिले भर से आए खिलाड़ियों का अभिनंदन भी किया।
मैच के दौरान विकास श्रीवास्तव ‘बंटी’ ने अपनी शानदार कमेंट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और खेल प्रेमियों के बीच एक विशेष छाप छोड़ी।
मैच में दीपक मिश्रा, अनिल ओझा और बलराम यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि शादाब खान उर्फ गोलू ने स्कोरर का कार्य संभाला। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *