February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी

1 min read
Spread the love

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डॉ. बृज भूषण मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज, बिष्णुनगर हैरिंग्टनगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने उपस्थित लोगों को बजट की प्रमुख योजनाओं एवं प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें किसान, युवा, महिला व गरीब कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
इस अवसर पर मिल्कीपुर विधायक चंद्र भानु पासवान ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भी बजट को विकासोन्मुख बताते हुए सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, चेयरमैन संतोष सिंह, पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, महेंद्र चौरसिया, अरुण गुप्ता, चंद्रबली सिंह, मंच संचालन बृजेश पांडेय ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *