February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बीए फाइनल की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग मोबाइल पुलिया पर छोड़कर कूदने से हड़कंप—SDRF की टीम जुटी खोज में

1 min read
Spread the love

बीए फाइनल की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग मोबाइल पुलिया पर छोड़कर कूदने से हड़कंप—SDRF जुटी खोज में

अयोध्या

जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पूरा बाजार पुलिस चौकी के अंतर्गत बिल्हरघाट—पूरा रोड स्थित नहर की पुलिया पर दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिया पर पड़े मोबाइल फोन को देखकर पुलिस को सूचना दी।

युवती की पहचान खानपुर मजरे गोविंदपुर की रहने वाली 20 वर्षीय सविता गौड़, पुत्री स्वर्गीय बजरंगी के रूप में हुई है। बताया गया कि सविता ने हाल ही में बीए फाइनल की परीक्षा पूरी की थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती पुलिया पर कुछ देर खड़ी रही, फिर अपना मोबाइल वहां रखकर अचानक नहर में कूद गई।

सूचना मिलने पर पूरा बाजार चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को बुलाया गया, जो नहर में लगातार खोजबीन कर रही है। पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी संभावित स्थानों की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *