February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

VB G RAM G योजना विकसित भारत भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी :- शंकर गोरा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

शंकर गौरा के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा मिलेगी राजवीर सिंह राजावत

आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा बाडी पधारे जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं बंदना शिवहरे के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के सम्मान एवं स्वागत का भव्य कार्यक्रम देव पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देव पाराशर द्वारा माला एवं साफा पहनाकर शंकर गोरा का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं महिला शक्ति की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे आयोजन का उत्साह और गरिमा और अधिक बढ़ गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत , भाजपा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे एवं भाजपा नेता जयवीर पोसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाड़ी मंडल के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे तथा युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रमुख रूप से आकाश कपरेला, प्रदीप शर्मा, गजानंद शर्मा, जतिन शर्मा, भोला शर्मा, शुभम गर्ग, दिव्यांश अग्रवाल एवं अर्जुन डागौर शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे देव पाराशर ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिला शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *