बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सजयगंज को हराकर सरियावा पहुंची फाइनल में
1 min readकरमडांडा ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने मैच का शुभारंभ किया
मिल्कीपुर

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम सरदारभारी में चल रही बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सरियांवा की टीम ने संजयगंज को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सरियांवा ने बीपीएल सीजन 3 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजयगंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरियांवा की टीम ने 8.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ ग्राम पंचायत करमडांडा के ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सभी को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और शरीर को फिट रखने के लिए प्रतिदिन खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक राजमणि ओझा ने बताया कि बीपीएल सीजन 3 का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा।
