सचिव रेखा यादव ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण
1 min read
निरीक्षण दौरान जरूरतमंदों के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धौलपुर,
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने धूलकोट रोड निहालगंज थाने के पास स्थित आश्रय स्थल रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
सचिव द्वारा रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु मूलभूत सुविधाएं कम्बल, रजाई, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पुरूष एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था के साथ शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया निरीक्षण दौरान रैन बसेरे में आए व्यक्तियों के लिए उपस्थित एंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें आने वाले व्यक्तियों की एंट्रियां चैक की तथा निरीक्षण दौरान पिछले निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की बारिकी से जांच की एवं सचिव द्वारा पर्दे भी लगाए जाने के निर्देश दिए थे आदेश की पालना में पर्दे भी लगे मिले निरीक्षण दौरान सचिव ने गद्दे रजाई, तकियों की नियमित साफ सफाई के निर्देश प्रदान किए एवं निरीक्षण दौरान रसोईघर में तीन व्यक्ति भोजन कर रहे थे व्यक्तियों से सचिव ने जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि केवल एक व्यक्ति हैं जो मजदूरी करता है एवं रैन बसेरे में रहता एवं खाना खाता है एवं अन्य दो व्यक्ति है जो केवल इंदरा रसोई में खाना खाने आए है सचिव द्वारा उन व्यक्तियों से रहने, खाने या मेडिकल समस्या की भी जानकारी ली एवं इसी प्रकार एक महिला जो रैन बसेरे में रहती है एवं वहीं खाना बनाती है एवं एक बालिका उपस्थित मिली जो वहां पढ़ाई करती है। सचिव द्वारा महिला से पूछा कि कितने लोगों का खाना बनाती हो तो महिला ने बताया कि सुबह-शाम 50-50 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है निरीक्षण दौरान 15 लोगो ने खाना खा लिया था साथ ही सचिव द्वारा पीने के पानी की जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आरओ के पानी के कैंपर प्रतिदिन भिजवाए जाते हैं एवं सचिव ने रसोईघर एवं टायलेटों का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए।
ब्यूरो विजय शर्मा

