March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एस.एन. कॉलेज ऑफ साइंस, धौलपुर में ‘निर्वाचन साक्षरता महोत्सव’ का आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर।

स्थानीय एस.एन. कॉलेज ऑफ साइंस में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ (ELC) के तत्वावधान में “निर्वाचन साक्षरता महोत्सव” का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. पी. अवस्थी ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) महेश कुमार मंगल जी उपस्थित रहे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ (CBEO) महेश कुमार शर्मा जी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. संजय शर्मा एवं बृजेश त्यागी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया और संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था ELC प्रभारी प्रमोद झा द्वारा कुशलतापूर्वक देखी गई।

लघु नाटक के माध्यम से दिया संदेश:
महोत्सव के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व पर आधारित एक शानदार लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही लोकतंत्र का असली आधार है। उन्होंने शिक्षा और निर्वाचन साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत निर्वाचन आयोग के संकल्प “No Voter to be Left Behind” (कोई भी मतदाता पीछे न छूटे) को दोहराया और सभी युवाओं से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस. पी. अवस्थी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी की समझ विकसित होती है। महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं को ईवीएम (EVM) और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने की सामूहिक शपथ ली।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय (स्वीप) सदस्य शिव पूजन शर्मा, रिचा शर्मा, गजाधर सिंह, चित्रा श्रीवास्तव, हुकुम सिंह, अभिषेक बसेल, सूरज तोमर, भरत शर्मा, राहिमीन अली, भगवती, सूरज शर्मा, आमिर, अर्पिता त्रिवेदी, अनूप शर्मा, गौरव शर्मा, चेतन शर्मा, मधुवन सिंह, मनीष श्रीवास्तव, गौरव गोयल सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मंच संचालन विनोद परिहार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *