March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के बाद वापस गोरखपुर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का किया स्वागत

1 min read
Spread the love

अयोध्या में अनुदेशकों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के बाद वापस गोरखपुर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का किया स्वागत

अयोध्या।

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया।यह स्वागत बृहस्पतिवार को अयोध्या के देवकाली ओवर ब्रिज के पास हुआ। अनुदेशकों ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद दिल्ली में मुकदमे की पैरवी कर गोरखपुर लौट रहे विक्रम सिंह को अपने बीच पाकर अनुदेशक बेहद उत्साहित और अभिभूत दिखे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अप्रैल माह से अनुदेशकों का मानदेय बढ़कर 17,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी छह महीनों के भीतर बकाया मानदेय का पूर्ण भुगतान एरियर के रूप में भी अनुदेशकों को मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिला अध्यक्ष पुनीत यादव और जिला महामंत्री अतुल वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर अनुदेशक संघ के जिला सचिव अर्जुन कुमार, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक सिंह, हिमांशु यादव, सर्वेश प्रताप सहित कई अन्य अनुदेशकों ने भी माल्यार्पण कर सुप्रीम कोर्ट में बेहतर पैरवी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *