मां कृपाला देवी इंटर कॉलेज सुरवारा में विदाई समारोह कार्यक्रम
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के सुरवारा स्थित मां कृपाला देवी आदर्श इंटर कॉलेज में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंटरमीडिएट के विज्ञान और कला वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विज्ञान वर्ग के 55 छात्र और कला वर्ग की 35 छात्राएं इस समारोह का हिस्सा बनीं।
समारोह के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट अनुशासन और सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें छात्र हिमांशु यादव, ऋषि सिंह और मोहम्मद आदिल शामिल थे।
कक्षा 12 की छात्रा एंजेल गुप्ता ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और पढ़ाए गए विषयों को हमेशा याद रखने की बात कही। एंजेल ने भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई करने की इच्छा जताई।एक अन्य छात्रा तरन्नुम ने बताया कि वह कई वर्षों से इस विद्यालय में पढ़ रही हैं और अब यहां से विदा होते समय उन्हें यह विद्यालय बहुत याद आएगा। तरन्नुम ने आगामी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारियों के बारे में भी जानकारी साझा किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लेखाकार आशुतोष तिवारी, शिक्षक अनूप यादव, आरसी तिवारी, अनुपम दुबे, बच्चू लाल यादव, राजीव भट्ट, रमापति उपाध्यक्ष, संदीप यादव, प्रीति सिंह, शालिनी तिवारी, सिवा शेख, शहनाज शेख, इशरत शेख, मनीषा, सुमन सिंह, रीना मौर्य और अवधेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
