March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र में घर घर संपर्क अभियान

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 191 कादीपुर में जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री सुरेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में अखंड नगर ब्लॉक के कमियां बहाउद्दीनपुर गांव में घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत लोगों से संपर्क किया गया। जिसमें भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अरविंद केजरीवाल एवं माननीय सांसद श्री संजय सिंह जी के विचारों को अवगत कराया गया। जिला युवा अध्यक्ष श्री रौनक सिंह ने कहा जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के अंदर तानाशाही करके देश की जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ लादने का काम किया है यह जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब आने वाले भविष्य में जरूर देगी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पाल महासचिव डॉक्टर लालजी मौर्य प्रिंस दुबे जगदीश प्रजापति श्रीमती यशोधरा देवी संगीता सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *