भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
1 min readभाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
नई जिम्मेदारी मिलने पर महिला पदाधिकारियों में दिखा उत्साह, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अंजू पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह में महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता लोधी एवं नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष कंचन पासवान, शशि प्रभा सिंह, सुनीता गुप्ता, सीमा सिंह, मयूरी तिवारी तथा जिला मंत्री सविता सिंह, अलका खरे, सबीना खातून, अनीता भोजवाल, सीमा सिंह, सोनाली सिंह एवं करुणा पाण्डेय सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा की नई टीम अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, सुनील शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, अखण्ड सिंह ‘डिम्पल’, सुशील मिश्रा एवं रॉकी द्विवेदी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

