November 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री संतोष गुप्ता का भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

अयोध्या।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त होने पर संतोष कुमार गुप्ता का जिले में कई जगह स्वागत किया गया। सोमवार को भोजवाल समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत मकसूमगंज चौराहे से हुई। यहां शिवसागर भोजवाल ने संतोष कुमार गुप्ता का स्वागत किया। इसके बाद पुरुष पॉलिटेक्निक के सामने महेंद्र गुप्ता और पुष्कर गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया।
सेवा ज्योति चौराहा, सहादतगंज में रामजस गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बेनीगंज एलआईसी बिल्डिंग के सामने श्रीनिवास गुप्ता के नेतृत्व में भी कार्यक्रम हुआ।
कान्यकुब्ज वैश्य भोजवाल पंचायती मंदिर में महंत दुर्गेश दास की मौजूदगी में सम्मान समारोह हुआ। भोजवाल समाज ने संतोष कुमार गुप्ता और समाज के अन्य नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमें अयोध्या नगरी में जन्म लेने का अवसर मिला। हमारा दायित्व है कि भगवान श्रीराम के आदर्श, त्याग, सेवा और मर्यादा को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
नवनियुक्त जिला मंत्री संतोष कुमार गुप्ता ने शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता और भोले शंकर गुप्ता का भी नई जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लल्लन गुप्ता, महेंद्र, रमेश, श्रीनिवास, पुष्कर, रामराज और साहब बक्स सहित भोजवाल समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *