March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गांवों में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बरात का मनाया त्योहार

1 min read
Spread the love

अकीदत से मनाया शब ए बरात का त्योहार

बारुन अयोध्या

मिल्कीपुर विकासखंड के देवरिया बारुन बाजार, खिहारन, मेहदौना, करमडांडा, सारी, तरमा, अरमारुपीपुर, परसौली और खजुरी मिर्जापुर सहित कई गांवों में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बरात का त्योहार मनाया।इस अवसर पर लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ा। घरों में कुरान खानी और मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
मंगलवार को देर शाम मगरिब की नमाज के बाद से लेकर ईशा की नमाज रात आठ बजे तक लोगों ने कब्रिस्तानों में अगरबत्ती और दीये जलाकर रोशनी की और फातिहा पढ़कर उनके मग़फिरत की दुआ मांगी।
मदरसा दारुल उलूम राजा मुस्तफा खिहारन के मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने बताया कि शब-ए-बरात की रात में लोग अल्लाह की इबादत में नमाज और कुरान शरीफ पढ़ते हैं। इस पूरी रात जागकर इबादत की जाती है और गुनाहों से तौबा मांगी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *