भाजपा विधायक राजेश गौतम पर लगा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप
1 min readभाजपा विधायक राजेश गौतम पुत्र स्वर्गीय जयराज गौतम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
डा.भीमराव अंबेडकर गाटा संख्या 899/0.1850हे.व कन्या जूनियर हाई स्कूल गाटा संख्या 900/0.3950हे0 सरसौ की खेती कर फसल की कर चोरी
सुलतानपुर

मामला सुलतानपुर जिले के तहसील कादीपुर के थाना दोस्तपुर के अन्तर्गत पहाड़पुर बस्तीपुर से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले भाजपा विधायक राजेश गौतम पुत्र स्वर्गीय जयराज गौतम के द्वारा विद्यालय की जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करते हैं।जब पहले उच्च अधिकारियों के आदेश पर अरहर की फसल नीलामी कराई गई सन् 2022-2023 में उसके बाद पुनः अरहर की खेती कर दबंगई करते कर दिया। जिसके बाद पीड़ित के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर अरहर की फसल की नीलामी कराई गई।जिसकी नीलामी 2500 रुपये कराई गई।और उसके बाद एक बार सरसौ की खेती की गई और जब आनलाईन शिकायत किया गया तो उसे ग्रामीणों से कह कर चरवा दिया गया। उसके बाद एक बार फिर से राजेश गौतम पुत्र स्वर्गीय जयराज ने स्वराज टैक्टर से जोताई कर 2025-2026सरसौ की खेती करा दिया।जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से कर किया है। अधिकारियो ने न तो टैक्टर सीज किया और ना दोशियों के खिलाफ कोई कार्रवाई किया जिससे साफ दिखाई दे रहा है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।सरसों की फसल अच्छी पैदावार हुई जिसकी क़िमत लगभग बीस हजार रुपए ज्यादा है लेकिन रात में बीच-बीच से फसल चोरी किया जा रहा है।
एक कहावत चरितार्थ कर रहे हैं
हाथी के दांत दिखने के और खाने के और
सरकारी जमीन पर कब्जा राजस्व लेखपाल राजेंद्र प्रसाद व कानूनगो राम प्रकाश उपाध्याय, के द्वारा उच्च अधिकारियों से सच्चाई को छिपाकर झूठे जानकारी दिया जाता है और फर्जी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है।
अब इस मामले में उच्च अधिकारियों के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है। सच्चाई का गला घोंटा जायेगा या विधायक राजेश गौतम पुत्र स्वर्गीय जयराज गौतम की सरसों की फसल नीलाम कराया जायेगा।
A.K.Tiwari
