कर्पूरी ठाकुर ने शोषितों-वंचितों की लड़ाई लड़ी :- प्रेम बहादुर शर्मा
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना में उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रेम बहादुर शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर का कार्यकाल शोषितों और वंचितों को समर्पित था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
विशिष्ट अतिथि अम्बेडकरनगर से आए समाजसेवी महेश शर्मा ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर स्वयं पिछड़े समाज से आते थे और उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।कार्यक्रम को डॉ एचसी शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रिंस शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, देवी प्रसाद नन्द, सूरज शर्मा, अनिल शर्मा, विनय शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लाल चन्द्र चौरसिया ने तथा अध्यक्षता श्रवण कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर योगेश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, राहुल शर्मा, सीताराम शर्मा, राजू कुमार, अमित शर्मा, वंश बहादुर शर्मा, विजय शर्मा, सालिक राम शर्मा, दिवाकर सेन, घनश्याम चौहान, नितिन प्रताप शर्मा, फागू लाल, हजारी लाल, राजन शर्मा, मिंटू शर्मा, ऊषा देवी, रामदीन सहित नाई समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
