March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बैंती कला गांव में लगा बृहद स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना बृहद मेडिकल शिविर

बैंती कला गांव में लगा बृहद स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला निःशुल्क उपचार
1- सुल्तानपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा अंतर्गत गांव बैंती कला में आशीष हॉस्पिटल की ओर से एक बृहद निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया, जिसने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की एक नई मिसाल पेश की। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में छह सौ से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और जरूरतमंदों को दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं। सुबह से ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचने लगे। बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और बच्चों तक सभी ने इस शिविर का लाभ उठाया। खासतौर पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बुखार, सांस संबंधी समस्याएं और अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। शिविर में मौजूद अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।इस मेडिकल कैंप में आशीष हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ आशीष के साथ डॉ ए. के. यादव, डॉ ए. एन. यादव और डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने आधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच कर सही उपचार प्रदान किया। कई मरीजों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच मौके पर ही की गई, जिससे उन्हें अपनी सेहत की स्थिति की सही जानकारी मिल सकी।ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें शहर जाकर इलाज कराने की परेशानी से राहत मिलती है। खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं रहा। लोगों ने आशीष हॉस्पिटल और डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार जताया।

2- आशीष हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आशीष ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जागरूकता और समय पर इलाज से कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। इसी सोच के तहत समय-समय पर ऐसे बृहद मेडिकल शिविर आयोजित किए जाते हैं। डॉ आशीष सामाजिक संगठन इंडिया एंटी करप्शन फोर्स से भी जुड़े हुए हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सात फरवरी को जनपद सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय में एक बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की और कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।

3- फिलहाल आपको बता दें कि कुल मिलाकर बैंती कला गांव में आयोजित यह बृहद मेडिकल शिविर स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी,,, !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *