पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readकोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
अयोध्या।
जनपद अयोध्या में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम दिनांक 28.01.2026 को उपनिरीक्षक जयकिशोर अवस्थी मय हमराह पुलिस बल के साथ मु0अ0सं0 616/25 धारा 331(4), 305(a) BNS, मु0अ0सं0 027/26 धारा 331(4), 305(a) BNS एवं मु0अ0सं0 032/26 धारा 305(a) BNS से संबंधित अभियोगों में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि रायबरेली रोड स्थित नवीन मंडी गेट के सामने एक दुकानदार की दुकान में चोरी करने वाला व्यक्ति भारत हैंडलूम की दुकान के पास पीठ पर पिट्ठू बैग लिए खड़ा है।
सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नीरज यादव पुत्र राज कुमार
निवासी – ग्राम परसवां शुकुल का पुरवा,
थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या
उम्र – लगभग 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण
- 02 अदद वीवो मोबाइल फोन
- ₹37,130/- नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जयकिशोर अवस्थी, चौकी प्रभारी नवीन मंडी, कोतवाली नगर
उ0नि0 अखिलेश तिवारी, कोतवाली नगर
का0 रामप्रवेश यादव, कोतवाली नगर
का0 श्रवण कुमार, कोतवाली नगर
का0 सिंटू कुमार, कोतवाली नगर

