February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम उत्थान शिविरों में हो रही जन कल्याण की संकल्पना साकार

1 min read
Spread the love

ग्राम उत्थान शिविरों में हो रही जन कल्याण की संकल्पना साकार
ग्रामीणों को मिल रहा है कृषि उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ
धौलपुर,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारम्भ किया गया। ग्राम उत्थान शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि 23 जनवरी से जिले में शिविरों का आयोजन जारी है। 23, 24, 25, 31 जनवरी व 1 फरवरी तक जिले के 30 गिरदारवर सर्किल पर शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कृषि उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबन्धन एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 56 प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए इच्छुक आवेदकों के आवेदन तैयार करवाए गए।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया गया। इस दौरान 745 किसानों को कृषि विभाग की तारबंदी के आवेदनों के वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसी तरह 194 किसानों को फार्म पौण्ड के आवेदन, 731 को पाईप लाईन, 13 हजार 227 को फसल बीमा योजना, 15 हजार 310 को समर्थन मूल्य की जानकारी, 17 हजार 50 को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 10179 किसानों में मिनी किट वितरण का सत्यापन और 6817 में बीज वितरण का सत्यापन किया गया। शिविर में अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 2945 सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फब्बारा, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना की जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि, गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना, नए कस्टम हायरिंग सेंटर के आवेदन तैयार करवाने की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 3344 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा करते हुए कृमिनाशक औषधि पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि फीवर रोग टीकाकरण, 44 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान व 569 फर्टिलिटी किट का भी वितरण किया गया। 5911 व्यक्तियों को गौशाला विकास योजना की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत पंजीकरण व इसके साथ-साथ राजस्व विभाग ने 283 फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 362 पंजीकरण, 18 हजार 440 किसानों को वीबी-जीरामजी की जानकारी, 756 में स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया।
आगामी दिवसों में शिविरों का होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि जिले में 5 से 9 फरवरी तक गिरदावर सर्किल में शिविर आयोजित किए जाएगें।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *