500 CCTV खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस,मास्टर माइंड खनन माफिया सचिन कुशवाहा फरार।
1 min readभोपाल में कुलदीप सिंह को हथौड़े से हाथ-पैर तोड़ने वाले पकड़ाए
खनन में वर्चस्व के विवाद में किया हमला
500 CCTV खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मास्टरमाइंड खनन माफिया सचिन कुशवाहा फरार

भोपाल में आधा दर्जन बदमाशों ने रीवा के कुलदीप सिंह पर हथौड़े, रॉड और डंडों से 25 जनवरी को हमला किया था। घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है, कि यह पूरी वारदात अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों बदमाशों के केस की जांच कर रही थी, वही एसआईटी ने रीवा से गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टरमाइंड रीवा जिले के बैजनाथ निवासी सम्राट स्टोन क्रशर संचालक खनन माफिया सचिन कुशवाहा बताया जा रहा है। जो अवैध खनन की गतिविधियों में हमेशा संलिप्त रहता है, बीते दिनों कुलदीप सिंह और सचिन कुशवाहा के बीच अवैध खनन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी, और मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस के सामने जमकर मारपीट हुई थी जिसका वीडियो भी था, लेकिन उसके बाद भी राजनैतिक दबाव के चलते चोरहटा पुलिस ने कुलदीप सिंह के ऊपर मारपीट जैसी अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया था। मामला कुछ दिनों तक शांत रहा और इसी बीच कुलदीप सिंह अपने आप को रीवा से दूरी बनाकर भोपाल में निवास कर रहा था। इसके बाद मास्टरमाइंड खनन माफिया सचिन कुशवाहा अपने पैसों के बलबूते बदमाशों से 7 लाख रुपए की लंबी रकम से डील कर कुलदीप सिंह पर भोपाल में हमला करवाया, लेकिन मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस जगह-जगह लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खगालते हुए आखिरकार हफ्ते भर में हमलावरों तक पहुंच गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई इसके बाद खुलासें में जो नाम उबर कर सामने आया, वह सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम बैजनाथ निवासी खनन माफिया सचिन कुशवाहा का आया।
क्योंकि उसके कहने पर आरोपियों ने हथौड़े, सब्बल और डंडों से कुलदीप के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। और उसे तब तक पीटा गया, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। यही नहीं उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
कुलदीप सिंह पर 12 केस दर्ज
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। कुलदीप पुलिस की नजरों पर निगरानी शुदा हिस्ट्रीशीटर है, और उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रीवा में अवैध खनन को लेकर उसका विवाद सचिन कुशवाह से चल रहा था। कारोबार को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रीवा में दोनों ही पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किए गए थे।
बदले की नीयत की थी वारदात
इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से खनन माफिया सचिन कुशवाहा ने प्लानिंग के तहत 25 जनवरी 2026 को भोपाल के कोलार इलाके में कुलदीप को दो कारों से आएं आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ घेरा और जानलेवा हमला कर दिया।
हमले के दौरान मास्टरमाइंड सचिन कुशवाहा के साथ पवन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, प्रांजल पाठक, सूरज, अनिल कुशवाहा, अखिलेश पांडेय साकेत ने दिया था। आरोपियों ने बचाव करने आए कुलदीप सिंह के रिश्तेदार अशुमति सिंह के साथ भी मारपीट की थी। घटना के समय पीड़ित की गर्लफ्रेंड भी साथ थी।
अस्पताल में इलाज जारी
घायल कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हालांकि आरोपी चेहरे पर नकाब पहने और बिना नंबर की कारों से आए थे।
लिहाजा पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पहुंचते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की दो टीमें बीते पांच दिनों से रीवा में डेरा डाले हुए थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुशवाह और अखिलेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
