February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक- नेहा सिंह आनंद

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत तरमा में रविवार को सामाजिक संस्था उमरी उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में संत रविदास जयंती समारोह एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बाराबंकी की जिला पंचायत सदस्य सुश्री नेहा सिंह आनंद ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं,उन्होंने संत रविदास को दूरदर्शी और महान समाज सुधारक बताया।उन्होंने समाज में शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ. संतलाल (असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय), आर.एल. गौतम (प्रवक्ता, एमएलएमएल इंटर कॉलेज अयोध्या), डॉ वेद प्रकाश बेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय), और डॉ. अवधेश कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय अयोध्या) ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने तथा अध्यक्षता राम धीरज गौतम ने किया।
इस मौके पर राकेश कुमार कोरी, मंगल सेन गौतम, डॉ रामबचन, पवन कुमार गौतम, प्रदीप गौतम, दिलीप गौतम, रामदीन कोरी, अंकित गौतम, शिवा गौतम, सचिन गौतम, सतीश गौतम, आलोक गौतम, राम गोपाल गौतम, तिलकराम गौतम, रविंद्र गौतम, रंजीत गौतम, लवकुश गौतम, दीपक गौतम, सियाराम कोरी, मनीराम गौतम, अजय गौतम, मोनू गौतम, नितिन गौतम, राहुल गौतम, शिवराम यादव, विंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय और देवनारायण प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *