अंबेडकर पार्क में पीडीए मतदाता जागरूकता कैम्प का हुआ आयोजन
1 min readसुल्तानपुर

दरियापुर अंबेडकर पार्क में पीडीए मतदाता जागरूकता कैम्प।समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 188 विधानसभा सुल्तानपुर क्षेत्र के दरियापुर स्थित अंबेडकर पार्क में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को पीडीए के उद्देश्यों, मतदाता अधिकारों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई।इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहज़ाद अहमद ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी भजन यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अनिकेत गौतम, शनि यादव, अमरीश कांत गौतम, पवन यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
