एकता कप की चैम्पियन बनी करमडांडा इलेवन,पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने मैच का शुभारंभ किया
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत सोधिहांवा में शुक्रवार को एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पुरैनी (देवरिया) को 5 विकेट से हराकर करम डांडा की टीम विजेता बनी। इससे फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया, इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरैनी (देवरिया) की टीम ने 14.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमडांडा की टीम ने 15वें ओवर में दो गेंद शेष रहते हुए 160 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से मैच जीत लिया। करमडांडा की ओर से विशाल ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिलशाद बाबा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान दिलचस्प संयोग रहा कि दोनों टीमों ने 14.4 ओवर की पारी खेली।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार राशि भेंट की।
फाइनल मैच में विजय सिंह राजू और रामजी तिवारी ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई, जबकि विकास श्रीवास्तव उर्फ बंटी लाला, विजय कुमार ने अंपायरिंग तथा शुभम शर्मा ने स्कोरर का कार्य संभाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन दुबे, रंजीत कुमार, राम लौटन सिंह, तिलकधारी, रामतीरथ, बबलू श्रीवास्तव, किशन कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
