जिला कलेक्टर के गांधी पार्क में शहीद दिवस का हुआ आयोजन
1 min read
धौलपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस का आयोजन रामधुन एवं गांधी के प्रिय भजनों की गूंज के साथ आयोजित किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा गांधी के प्रिय भजनों यथा रघुपति राघव राजा राम आदि का गायन किया गया। शहीद दिवस के आयोजन पर रामधुन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, तहसीलदार राजाखेड़ा दीप्ति देव, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क राजकुमार मीणा, संयोजक गांधी दर्शन समिति धर्मेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन गोविंन्द गुरु ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्कूली छात्रा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
