भक्तों ने की केन जल महाआरती, हाथों में तिरंगा थामकर लगाए जयकारे
1 min readबांदा

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने अवगत कराया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की शाम एक भव्य तिरंगामय केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा थामकर केन मां की आरती वंदना की। मितेश कुमार ने बताया कि आज की केन जल महाआरती का कार्यक्रम भारत के 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लेकर संपन्न की गई। मौके पर मौजूद समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महाआरती देश के वीर शहीदों के लिए समर्पित की गई है। क्योंकि देश के वीर सपूतों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हमेशा देश को सुरक्षित रखा है और देश के लिए अपना बलिदान दिया है। जिलाध्यक्ष ने आगे अपने संबोधन में कहा कि हम सबको एक होकर चलना चाहिए जैसे हमारे देश के वीर सपूत अपना कर्तव्य निभाते है उसी प्रकार हम सबको भी मिलजुलकर रहना चाहिए और देश हित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर शहीद अमर रहे और केन मईया की जय के जयकारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में युवा उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया राहुल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष रोहित निषाद सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
