पुलिस ने थार के चक्कों के साथ दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
1 min readरूदौली अयोध्या
कोतवाली रूदौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चारपहिया वाहन थार रॉक्स के चोरी हुए चार पहियों के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं चोरी/नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 27 जनवरी की सुबह लगभग 7:04 बजे ग्राम कदिरापुर की ओर जाने वाली सड़क पर मलकनिया धाम मंदिर के पास नहर पुलिया से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने ख्वाजा हाल स्थित एक गैराज से चारपहिया वाहन थार रॉक्स के चारों पहियों की चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अयान पुत्र मुस्तकीम, निवासी मोहल्ला सालार तथा हमजा उर्फ साहिल उर्फ डगली पुत्र नफीस, निवासी मोहल्ला मख्दूमजादा, कस्बा रूदौली के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए चारों पहिये बरामद कर लिए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली रूदौली पर मु०अ०सं० 042/2026 धारा 305(C)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

