महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त
1 min read
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। अजित पवार के साथ उनके एक पीएसओ, एक सहायक और दो क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे। दुर्घटना स्थल पर बचाव दल पहुंचा, लेकिन किसी को भी जीवित नहीं पाया गया।

सूत्रों के अनुसार, अजित पवार जिला परिषद चुनाव से संबंधित एक रैली में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे, लेकिन विमान टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गया। दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी कारण से यह हादसा हुआ — इसकी जांच विशेषज्ञ टीमें कर रही हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि अजित पवार कुछ घंटे पहले ही मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक कैबिनेट कमेटी की बैठक में मौजूद थे। इस बैठक के बाद ही वह बारामती के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में उनकी यात्रा हमेशा के लिए खत्म हो गई।
