February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान

1 min read
Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिला सम्मान
गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में हुऐ सम्मानित बीते करीब 20 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं शर्मा
धौलपुर राजस्थान।

धौलपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया है। धौलपुर के आरएसी लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री निधि बी टी एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने विजय शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता, निष्पक्ष समाचार लेखन एवं समाज हित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। धौलपुर के आरएसी लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में। उनके साथ इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना फारुकी, भामाशाह एवं समाजसेवी आकाश गर्ग, भामाशाह एवं समाजसेवी डॉ राम अवतार अग्रवाल एवं अन्य कई विभूतियो एवं अन्य लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी, निर्भीकता और सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।
वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा को अन्य संस्थाओं द्वारा भी पत्रकारिता, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *