विद्युत विभाग के द्वारा कैंप में 1.41 लाख का बकाया बिल वसूला
1 min readमिल्कीपुर।

विद्युत विभाग ने मिल्कीपुर उपखंड कार्यालय से जुड़े कुचेरा फीडर के भदोखरा में एक विशेष अभियान चलाकर बकाया बिजली बिलों की वसूली की। कैंप में कुल 1,41,239 रुपये के बकाया बिल जमा किया गया और 22 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। इसके अतिरिक्त, अत्यधिक बकाया वाले 13 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइनें भी विच्छेदित की गईं।विद्युत उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित कैंप में अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार, लाइनमैन पंकज शर्मा, संजय वर्मा, मीटर रीडर राम अवध, राज प्रकाश, रत्नेश कौशल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
