February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

1 min read
Spread the love

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस 

मिल्कीपुर

जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मजनाई स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चेयरपर्सन सुचित्रा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया,यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति आधारित विविध कार्यक्रम और शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।खिहारन स्थिति मदरसा दारुल उलूम रजाए मुस्तफा पर भाजपा नेता ग्राम प्रधान अजीत मौर्य ने ध्वजारोहण किया।यहां ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान व कौमी तराना “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलशिता हमारा” बड़ी शान से गाया गया,यहां कार्यक्रम में मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी, हाफिज असलम रजा, रवीउल्ला खान, अब्दुल हफीज आदि मौजूद रहे। मां कृपाला देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सुरवारा चमनगंज में प्रबंधक सुशीला तिवारी ने ध्वजारोहण किया यहां निदेशक प्रभात तिवारी के निर्देशन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशु अस्पताल बारुन पर पशु चिकित्साधिकारी शशि कुमारी ने ध्वजारोहण किया।आयुर्वेदिक अस्पताल बारुन पर चिकित्सक डॉ अखिलेश मिश्रा ने ध्वाजारोहण किया। यूपी ग्रामीण बैंक बारुन बाजार पर ग्राम प्रधान मेहदौना अमानुल्ला खान ने ध्वजारोहण किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा में ग्राम प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप चौधरी ने ध्वजारोहण किया।प्राथमिक विद्यालय अरमारुपीपुर पर ग्राम प्रधान धर्मचंद मौर्य ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत सचिवालय तरमा पर सचिव राहुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन देवरिया पर ग्राम प्रधान कलावती यादव ने ध्वजारोहण किया।बारुन बाजार में ओएन एकेडमी की तरफ से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत झांकी निकाली गई जिसमें प्रबंधक धर्मपाल पांडेय, समाजसेवी लाल चंद्र चौरसिया, रवींद्र पांडेय, जगतपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।डॉ लोहिया महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुचेरा में संस्थाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने ध्वजारोहण किया। खिहारन मुख्य गांव में श्याम बिहारी मौर्य ने ध्वाजारोहण किया यहां वासुदेव मौर्य, कमलाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *