राम सुमिरन इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर भव्य प्रभात रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
1 min readशाहगंज अयोध्या
शिक्षण क्षेत्र हैरिंग्टनगंज अंतर्गत राम सुमिरन इंटर कॉलेज शाहगंज, अयोध्या में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा भव्य प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर देशप्रेम का संदेश दिया। प्रभात रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व झांकियों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में झांकियों के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की झलक मंच पर देखने को मिली, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य पवन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि पंडित अमरनाथ ने श्लोकों के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत की। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।
दिनेश कुमार

