November 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा :- चंद्रभानु पासवान

1 min read
Spread the love

खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा- चंद्रभानु पासवान

सिरसिर की टीम ओवरऑल चैंपियन, इनायत नगर बनी उपविजेता

मिल्कीपुर।विकासखंड मिल्कीपुर के परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता गुरुवार को विद्या मंदिर खेल प्रांगण में हुई। सिरसिर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि इनायत नगर की टीम रनर-अप रही। विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विधायक ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। खेल भी इस लक्ष्य का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाकर देश का भविष्य संवार रही है। उन्होंने शांति दूत सफेद कबूतर छोड़कर विश्व में शांति का संदेश भी दिया।
जूनियर बालिका कबड्डी में कुरावन प्रथम और देवरिया द्वितीय रही। बालक वर्ग में कुचेरा प्रथम और मिल्कीपुर द्वितीय रहा। प्राथमिक बालिका कबड्डी में कुरावन प्रथम और सारी द्वितीय रही। बालक वर्ग में किनौली प्रथम और कुचेरा द्वितीय रहा।
जूनियर खोखो बालक वर्ग में टिकरा प्रथम और किनौली द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सारी प्रथम व सिरसिर द्वितीय रही। योग एवं नमस्कार में चिरौली प्रथम और अंताक्षरी में सिरसिर प्रथम रही।
अभय शंकर ने 21 मीटर चक्का फेंककर प्रथम स्थान पाया। वैभव 17 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में अनिमा प्रथम और आंचल द्वितीय रही। जूनियर बालक हाईजंप में साहिल प्रथम और शुभम द्वितीय रहे। जूनियर बालिका लंबी कूद में पलक प्रथम और सेजल द्वितीय रही। बालक वर्ग में फैय्याज अहमद प्रथम और अहम द्वितीय रहे।
प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में अंश प्रथम और अमरेश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अंतिम प्रथम और राधिका द्वितीय रही।200 मीटर दौड़ में अनुराग चौरसिया प्रथम और उत्कर्ष गोस्वामी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम और अंशिका द्वितीय रही।
जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में अंश तिवारी प्रथम और विकास द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम और शांति द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम और शिव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पलक सिंह प्रथम और अर्चना द्वितीय रही।
जूनियर स्तर 400 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम और आलोक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अर्चना प्रथम और रागिनी द्वितीय रही।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने तथा संचालन मुकेश प्रताप सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार सिंह, अजय भारत सिंह, वकार अहमद, अमित सिंह, वीरेंद्र कुमार, कुंवर विपिन सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सरोज यादव, ललिता कुमारी, मनीषा शुक्ला, कुसुमा रावत, उदय राज आदि ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, महेंद्र चौरसिया, राहुल सिंह, काशीराम पांडेय, बबलू शुक्ला, शिक्षक संघ के बरसाती राही, रामकुमार पांडेय, राजेंद्र यादव, भगवती प्रसाद यादव, राजेश कुमार, राजेश तिवारी, नोडल शिक्षक विवेकचंद पांडेय, रामसागर सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, विजय सिंह, सत्रोहन यादव, देवेंद्र कुमार, अजय गुप्ता, अभिषेक यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं खिलाड़ी छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *