सहकारी समितियों पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस फहराया तिरंगा
1 min readहैरिंग्टनगंज में सहकारी समितियों पर धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
हैरिंग्टनगंज।

विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सेमरा एवं उरुवा वैश्य समिति परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष इंद्रेश सिंह रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में समिति प्रभारी राकेश मिश्रा एवं समिति प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें सघन सहकारी समिति अध्यक्ष रामतेज चौरसिया , सुरजू दुबे, अजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, दुर्गा प्रसाद यादव, एवं दीनबंधु पाठक, बबलू तिवारी, अवधेश सिंह कर्मवीर सिंह, बृजेश सिंह बबलू तिवारी, दुर्गेश तिवारी, बाबूराम यादव, प्रमुख रूप से शामिल रहे। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
दिनेश कुमार
