February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हैरिंग्टनगंज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली, भारत माता की जय से गूंजा बाजार

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज में भव्य तिरंगा रैली, भारत माता की जय से गूंजा बाजार।

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित की अध्यक्षता में हैरिंग्टनगंज बाजार में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सायं लगभग चार बजे पलिया चौराहा स्थित शिव मंदिर से हुआ, जो हैरिंग्टनगंज चिखड़ी चौराहे तक निकाली गई। रैली में हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे बाजार क्षेत्र में “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमित तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह, कांस्टेबल बृजभान, कांस्टेबल राजेश, अमित तिवारी, लडेश्वर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराग भद्र सिंह, बलदेव, जितेंद्र, पंकज, शिवम, दिनेश पाल, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *