November 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् 14 कोसी अयोध्या परिक्रमा मेला में लगाएगा परिक्रमार्थी सेवा शिविर

1 min read
Spread the love

अयोध्या अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् की एक आवश्यक बैठक गुरुवार 12 नवंबर 2026 को दिन में 11 बजे परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंडित गगन आचारी जी के आवास पर आहूत की गई।

बैठक मुख्य रूप से आगामी 14 कोसी अयोध्या परिक्रमा मेला 18 नवंबर 2026 दिन बुधवार को आयोजित किए जाने वाले परिक्रमार्थी सेवा शिविर की तैयारी हेतु बुलाई गई थी।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद् की तरफ से आचारी जी का सगरा, दर्शननगर में परिक्रमार्थी सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सूक्ष्म जलपान, चाय व दर्द निवारक दवाओं का अनवरत वितरण कर परिक्रमार्थियों की सेवा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) वरिष्ठ समाजसेवी पंडित धर्मदत्त पाठक जी ने की।

बैठक में परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वरदत्त मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, काशी नाथ तिवारी, सतीश पाण्डेय, गगन आचारी, राकेश पाठक, जिलाध्यक्ष पंडित सत्यदेव मिश्र, आचार्य राकेश पाण्डेय, पंडित अनिल मिश्र आदि भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *