November 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी, बोलेरो से 432 पव्वे जब्त

1 min read
Spread the love

चुनाव से पहले अवैध शराब की खेप पकड़ी, बोलेरो से 432 पव्वे जब्तः रेवियापुरा के पास खेत में गाड़ी छोड़कर भागा चालक,

बसेड़ी,धौलपुर
बसेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो गाड़ी से 432 पव्वे देसी शराब जब्त की है। पुलिस को बोलेरो रेवियापुरा गांव के पास एक खेत में खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी बालकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश नंबर की बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 432 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बसेड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में 16 नवंबर को सरपंच पद के लिए मतदान होना है। बोलेरो पर ग्राम पंचायत दौपुरा से सरपंच प्रत्याशी नेहा परमार की फोटो वाला बैनर लगा हुआ था। चुनाव से पहले शराब की खेप मिलने के बाद इसे मतदाताओं में बांटने के उद्देश्य से ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शराब किसके द्वारा और किस मकसद से ले जाई जा रही थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *