मिल्कीपुर के देवरिया और सारी में शिक्षा चौपाल का आयोजन
1 min readमिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर के विभिन्न न्याय पंचायतों में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
पहला आयोजन न्याय पंचायत देवरिया के प्राथमिक विद्यालय सफदरभारी में हुआ। शिक्षा चौपाल का शुभारंभ अरमारूपीपुर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मचंद मौर्य ने किया।एआरपी गणित अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की समग्र शिक्षा के लिए अभिभावकों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
एआरपी सामाजिक विषय करुणेश सिंह ने शिक्षकों से छात्रों को ‘निपुण लक्ष्य’ प्राप्त कराने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ नियमित अभ्यास कराने का आह्वान किया।इस चौपाल को तरमा प्रधान प्रतिनिधि लल्लन दुबे, वरिष्ठ शिक्षक अनिल सिंह, संकुल शिक्षक-शिक्षिका शची पूर्णा सिंह, सरोज बिंद, प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी, हेमलता पटेल, अरविंद पांडेय, उमेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वकार अहमद तथा अध्यक्षता नोडल शिक्षक अजय गुप्ता ने की।इस अवसर पर शशि भूषण पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, देवेश तिवारी, भगवान बक्श मिश्र, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, चांद बाबू, दिव्या गोस्वामी, सरोज यादव, गायत्री देवी, संगीता यादव, दीपशिखा, कुमकुम पांडेय, उषा पांडेय, उषा यादव, मीरा मिश्रा, हेमलता पटेल, विनय कुमार, विजय कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
दूसरा आयोजन कंपोजिट विद्यालय सारी में किया गया। इस शिक्षा चौपाल का शुभारंभ ग्राम पंचायत सारी के ग्राम प्रधान नियाज़ अहमद ने किया।यहां मौजूद एआरपी हिंदी रामफल यादव ने विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और उनकी प्रगति को साझा करने की बात कही।एआरपी विज्ञान राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए आगामी 29 और 30 जनवरी को होने वाली निपुण असेसमेंट परीक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल शिक्षक धर्मराज ने की। यहां शिक्षक राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, संगीता भारती और अजय भारत सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, नरेंद्र बहादुर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, योगेन्द्र यादव और विजय वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

