February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सफाई कर्मी की फर्जी भर्ती व भ्रष्टाचार का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

1 min read
Spread the love

नगर पंचायत भरतकुंड भदारसा में सफाई कर्मी की फर्जी भर्ती व भ्रष्टाचार का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

अयोध्या।
नगर पंचायत भरतकुंड भदारसा में वर्षों से तैनात एक सफाई कर्मी की नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक भर्ती प्रक्रिया के सफाई कर्मी को स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया और बाद में जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया प्रार्थी आनंद मिश्रा पुत्र स्व. हरि नंद कुमार मिश्रा, निवासी पंडितपुर वार्ड संख्या 4, चंद्रशेखर आजाद नगर पंचायत भरतकुंड भदारसा, तहसील सोहावल, जिला अयोध्या ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि निजामुद्दीन उर्फ निजाम खां नगर पंचायत भरतकुंड भदारसा में सफाई कर्मी के पद पर लगभग 20 वर्षों से कार्यरत हैं, जबकि शासन द्वारा कभी भी इस पद पर भर्ती प्रक्रिया निकाली ही नहीं गई। ऐसे में उनकी नियुक्ति पूरी तरह संदेह के घेरे में है।
प्रार्थी के अनुसार इस मामले की शिकायत दिनांक 19.12.2025 को जिलाधिकारी अयोध्या से की गई थी, जिसकी जांच अधिशासी अधिकारी को सौंपी गई। लेकिन जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मी को क्षेत्रीय सफाई कर्मी बताकर गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि संबंधित कर्मचारी ग्राम सुनवर्षा (क्रम संख्या 1461, मकान नंबर 244, मुस्लिमपुर पश्चिमी), विकासखंड व तहसील बीकापुर, जनपद अयोध्या का निवासी बताया गया है।
इतना ही नहीं, प्रार्थी का यह भी आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने रुपया लेकर गलत जांच रिपोर्ट तैयार की। मामले में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी संदिग्ध बताई गई है। एक कर्मचारी का बयान 08.01.2026 को अपराह्न लगभग 3 बजे लिया गया, जबकि उससे एक दिन पूर्व ही 07.01.2026 को जांच रिपोर्ट निस्तारित कर दी गई, जो स्पष्ट रूप से जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।
प्रार्थी का कहना है कि यह पूरा मामला सुनियोजित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिसमें नगर पंचायत भरतकुंड भदारसा के अधिशासी अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है।
अंत में प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए जाएं।
शिकायत के साथ प्रार्थी द्वारा निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किए गए हैं
19.12.2025 का प्रार्थना पत्र
अधिशासी अधिकारी द्वारा निस्तारित रिपोर्ट
08.01.2026 को दिया गया बयान
सफाई कर्मी निजामुद्दीन के स्थायी निवास से संबंधित वोटर लिस्ट की छायाप्रति अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वर्षों से चली आ रही कथित फर्जी नियुक्ति व भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *