होमगार्ड क खंडासा थाना में भावभीनी विदाई, पुलिस कर्मियों ने किया सम्मानित
1 min readहोमगार्ड दुर्गा प्रसाद यादव की खंडासा थाना में भावभीनी विदाई: पुलिस कर्मियों ने किया सम्मानित
मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के थाना खंडासा पर 24/01/2026 को कार्यरत होमगार्ड दुर्गा प्रसाद यादव के विदाई समारोह में शामिल होमगार्ड के जवानों ने सम्मान पूर्वक फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस समारोह में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर, एसीसी चंद्रशेखर पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक लालता प्रसाद, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त होमगार्ड दुर्गा प्रसाद यादव को माला पहना कर रामचरितमानस और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सेवानिवृत्त जवान को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की। वहीं सेवानिवृत्त होमगार्ड दुर्गा प्रसाद यादव ने नगर सैनिक तथा पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस समारोह में हेड कांस्टेबल मो. दिलीप कुमार, कांस्टेबल मुंशी विमल, कांस्टेबल मुंशी मनजीत राठौर,डॉक्टर अमित कुमार,विंधेश सिंह, सतीश गुप्ता, भोलानाथ पांडे, रमेश सिंह, भास्कर मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, दिनेश शर्मा, विजयपाल, समर जीत, अमरदीप, गंगा प्रसाद, हनुमान चंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, राम कृपाल गुप्ता सहित अन्य पुलिस और होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

