मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित मिलेनियम सामुदायिक उत्सव के अवसर पर अवॉर्ड देकर किया सम्मानित
1 min read“यह अवॉर्ड सुल्तानपुर की सम्मानित जनता को समर्पित हैं”
सुल्तानपुर।
मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित मिलेनियम सामुदायिक उत्सव के अवसर पर अपना सुल्तानपुर को सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक मंच या संस्था का नहीं, बल्कि सुल्तानपुर की उस आत्मा का सम्मान है, जो अपनी मिट्टी से जुड़कर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है।

सम्मान ग्रहण करते हुए अपना सुल्तानपुर की टीम ने इस अवॉर्ड को जनपद की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन लाखों दिलों की है, जो चाहे जिले से दूर हों, लेकिन आज भी अपनी बोली, संस्कृति, गांव और बचपन की यादों को संजोए हुए हैं। यह अवॉर्ड उस भरोसे का प्रतीक है, जिसे जनता ने अपना सुल्तानपुर पर जताया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अपना सुल्तानपुर आज केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि जनपद की आवाज़, भावनाओं का आईना और सामाजिक सरोकारों का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह मंच सकारात्मक खबरों को आगे लाने, जनसमस्याओं को उजागर करने और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का निरंतर कार्य कर रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने अपना सुल्तानपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी पहचान और अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
