February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गणतंत्र दिवस समारोह रैतिक परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा परेड का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बांदा

पुलिस लाइऩ में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह रैतिक परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

26 जनवरी 2026 को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह । पुलिस लाइन बांदा में रैतिक परेड का किया जायेगा आयोजन ।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइऩ बांदा में भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जायेगा जिसकी पुलिस लाइन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । आज दिनांक 24.01.2026 को पुलिस लाइन बांदा में रैतिक परेड का पूर्वाभ्यास किया गया जिसमें फुल ड्रेस रिहर्सल की गई । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
गौरतलब हो कि दिनांक 26.01.2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें रैतिक परेड के साथ-साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रातः 08.30 बजे से प्रारम्भ होगा तथा समयं 09.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *